बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के त्रिमुहानी बाईपास के नोवा हास्पिटल के पास लगे मोबाइल टावर पर शनिवार शाम लगभग छह बजे एक मानसिक मंदित किशोरी टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी परिजनों व लोगों को हुई तो भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई । पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गई। लगभग दो घंटे तक टावर पर चढ़ी युवती हंगामा काटती रही। पुलिस व दमकल कर्मी उसे उतरने को समझाते रहे। दमकल कर्मी आशीष यादव ने शनिवार शाम लगभग आठ बजे टावर पर चढ़ उसे सुरक्षित उतार लिया। पुलिस मेडिकल कॉलेज ले गई है। किशोरी ताजपुर थाना रामगांव की रहनेवाली है। आसपास के लोग युवती को पहचान गए। उसके परिजन भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पुलकित चौधरी भी दमकल की टीम के साथ पहुंचे। पुलिस व दमकल टीम ने युवती को समझाने क...