गोरखपुर, अप्रैल 10 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश निषाद (18) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया है। घटना 6 अप्रैल की रात की है, जब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजन काफी खोजबीन करते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला। बाद में आरोपी किशोरी को गांव के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...