फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने अपह्त किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुरुषोत्तमपुर जनपद बेतिया बिहार निवासी महताब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.