बोकारो, मई 31 -- गोमिया। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कढ़मा गांव निवासी प्रीतम महतो ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को रांची के अरगोड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले के नामजद आरोपी जरकुंडा निवासी सोमर महतो के पुत्र नकुल कुमार महतो (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापामारी दल में पुअनि अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी अजय मेहत्ता, पारस कुमार वर्मा, किशोर कुमार महतो तथा चालक नागेंद्र महतो थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...