बांदा, मई 3 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक मोहल्ला निवासी पिता ने शनिवार को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री से महोबा जिले में श्रीनगर थाने के ग्राम भंडार निवासी सुनील अक्सर फोन पर बात करता था। प्यार के जाल में फंसाकर उसे भगा ले गया। बेटी को भगाने में महोबा के ही घुटई गांव निवासी कालीचरण का भी सहयोग है। 30 अप्रैल से गायब किशोरी की कई जगह तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। वह बिसंडा कस्बा में बाजार से सामान लाने के बहाने घर से निकली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.