कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेतों की ओर गई थी। पति मजदूरी करने चला गया था। इस दौरान 17 साल की बेटी संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के जाम गांव का युवक बहला-फुसलाकर बेटी को भगा कर ले गया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.