किशोरी पड़ोसी युवक के साथ हुई फरार
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। बिसंडा थाना के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का भोला पुत्र रामरतन प्रजापति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उसे शादी करने का भी झांसा दिया है। इसके पहले भी वह घर में घुसा रहता था। पत्नी ने कई बार मना किया, पर वह बेटी को प्रेमजाल में फंसाए रहा। पिता सूरत में रहकर मजदूरी करता है और इन दिनों घर आया है। बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगा ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.