इटावा औरैया, अगस्त 16 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी के साथ अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसकी 10 वर्षीय छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में उनकी मां का कथित परिचित और उसके तीन साथी शामिल थे। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह और उसकी छोटी बहन मां के कहने पर पशु चराने गई थीं। पहले से मौजूद एक स्थानीय निवासी, जो मां का कथित परिचित तथा मां, अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब पी रही थी। पीड़िता के अनुसार करीब 4:20 बजे जब उसने उन लोगों के आचरण का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। शोर सुनकर छोटी बहन भी पास आ गई। दोनों बहनों ने मिलकर विरोध किया और वहां से भागकर अपनी...