चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल पंचायत के बस्ती गांव निवासी बासुराम पुरती की 15 वर्षीय बेटी नेहा पुरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका शहर के हिन्दी स्काउट स्कूल में कक्षा 9 से पास हो कर कक्षा 10 में गई थी। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। आघी रात के बाद घर के घारण में रस्सी से फांसी का फंदा बांध कर झूल गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। शनिवार सुबह जब देर तक नहीं उठी तो उसकी मां उसे जगाने गई। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने से मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और खिड़की से देखा तो नेहा को फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। यह भी पढ़ें- मुफस्सिल के बड़बिल गांव में किशोरी ने लगाई फांसी इसके बाद दरवाजा तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया गया और बच्ची का फांसी के फंदे से उतारा गया। ग्रामीण मुंडा ने घटना की सू...