लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा देवी पुत्री रामगोपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोरी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.