कानपुर, जून 18 -- कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में एक किशोरी ने अपनी महिला रिश्तेदार पर विवाह के नाम पर बेचने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गोविंद नगर कच्ची बस्ती में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के अनुसार उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद वह ताऊ के घर पर छोटे भाई के साथ रहती थी। आरोप है कि ताई सात माह पहले उन्हें फरीदाबाद ले गई। जहां सामूहिक विवाह समारोह में दोगुनी उम्र के व्यक्ति को उन्हें बेच दिया गया। शादी के बाद ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे, तो वह भागकर फजलगंज में रहने वाले परिचित महिला के घर पहुंची। यह भी पढ़ें- दहेज मांग को लेकर विवाहिता को बच्चा समेत घर से निकाला जिसके बाद उसने मामले की शिकायत फजलगंज पुलिस से की। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर मामल...