हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ, संवाददाता। हाईस्कूल की छात्रा ने एक युवक पर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा के पिता ने बताया कि महोबा जिले का एक युवक गांव में रहता है। 14 साल की पुत्री को डरा धमका कर दो वर्ष से शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। युवक दबाव बनाकर पुत्री को घर बुलाने का प्रयास किया। जब उसने मना किया तो धमकाया। जिसके बाद उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी दी। छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...