उरई, जनवरी 28 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदकुआं चौराहे के पास मंगलवार की रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। कुछ लोगों ने हंगामा काटा और आरोपी की पिटाई भी की गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराया। देर रात दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया। पीड़ित पिता के अनुसार बीते मंगलवार की रात उनकी बेटी घर से बाजार सामान लेने गई थी। जब वह चंदकुआं चौराहे के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद वर्ग विशेष के एक युवक ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने अश्लील इशारे किए। अचानक हुई इस घटना से घबराई किशोरी किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। वही आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा काटा और युवक को पकड़ कर पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.