किशोरी ने मानसिक तनाव में जान दी
नोएडा, मई 27 -- नोएडा, संवाददाता। हरौला गांव में रहने वाली किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार रात पंखे से फंदा लगा लिया। भाई ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हरौला गांव में 17 वर्षीय किशोरी अपने भाई और पिता के साथ रहती थी। परिवार मूलरूप से बिहार के जिला नवादा का रहने वाला है। वर्तमान में किशोरी के पिता गांव गए हैं। वह कमरे में दो भाई के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात अज्ञात कारण से किशोरी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। यह भी पढ़ें- भोपाल में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकी मिली; नहीं मिला सुसाइड नोट घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.