मिर्जापुर, मई 26 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने मकान के बड़ेर में फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के समय परिजन पुत्रवधू का उपचार कराने गए थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के देवरी पूरब गांव निवासी रामचंद्र धरकार और उनकी पत्नी अपनी पुत्रवधू को लेकर सुबह उपचार कराने गए थे। घर में रामचंद्र की बेटी 15 वर्षीय खुशबू थी। परिजन उपचार कराने के बाद देर शाम जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। खुशबू का शव मकान के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। पिता ने बताया कि बेटे ने किस...