बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता मानसिक रूप से परेशान एक किशोरी ने कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बदौसा थाना क्षेत्र के शाहरपुर सानी गांव निवासी 13 वर्षीय रश्मी देवी पुत्री गरीबदास शुक्रवार की शाम घर पर अकेली थी। तभी उसने साड़ी से फांसी लगा ली। देर शाम खेत से घर लौटी मां संगीता ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। मृतका के पड़ोसी राकेश ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.