किशोरी ने फांसी लगा कर दे दी जान,जांच में जुटी पुलिस
लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह फटेया टोली में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। दोपहर में जब उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर झांकने पर आरती उरांव को कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरती पढ़ाई-लिखाई में काफी मेधावी थी। इसी वर्ष उसने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.