किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। मैनपुरी जनपद के नवीगंज क्षेत्र के ग्राम तरवादेव निवासी 14 वर्षीय गुनगुन पुत्री प्रमोद पाल ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार किशोरी किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में चली गई और छत पर लगे कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और गंभीर अवस्था में उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना के पीछे का कारण बताने से इनकार किया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मिनी पीजीआई सैफई में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.