बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी सानी गांव निवासी 17वर्षीय आरती पुत्री रामचंद्र ने सोमवार की दोपहर सूने घर में छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे भाई अंकित ने शव फंदे पर लटकता देखा तो पिता को सूचना दी। मृतका के पिता ने बताया कि आरती तीन बहनो में छोटी थी। उसकी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव में शादी तय कर दी गई थी। मई में शादी करना था। घटना के समय रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ बुआ को देखने पिपरी खेरवा गांव जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.