उन्नाव, मार्च 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर बी निवासी एक किशोरी ने शनिवार दोपहर फांसी लगा ली। यह देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन फानन इलाज के लिये कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिये भेजा है।कंचन नगर बी निवासी राम विलास शर्मा की 17 वर्षीय बेटी साक्षी शर्मा ने शनिवार दोपहर मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में पहुंची। जहां उसने पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां बीना शर्मा की नजर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुन घर में मौजूद भतीजा अभिषेक ने किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिये कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर माता, पिता व भाई सचिन का रो रो कर बुरा हाल हो गया...