औरंगाबाद, मई 7 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। पौथू थाना क्षेत्र में एक किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल कांस्टेबल विपिन कुमार, अजय कुमार एवं महिला कांस्टेबल मंजू कुमारी ने किशोरी को तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, तीन युवकों ने बचाई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.