उन्नाव, मार्च 2 -- औरास। थाना क्षेत्र के शीशी गांव में रहने वाली किशोरी ने सोमवार दोपहर कमरे में फंदे से लटक जान देने का प्रयास किया। किशोरी को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन किशोरी को फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। औरास थाना क्षेत्र शीशी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय मोहिनी पुत्री अंगद घर पर अपने बाबा व दादी के साथ रहती थी। किशोरी के माता, पिता चंडीगढ़ में रहकर जीविकापार्जन करते हैं। सोमवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते मोहिनी घर के अंदर बने कमरे में फंदे से लटक गई। बाहर से बाबा जब घर पहुंचे तो मोहिनी को लटका देखा तो चीख पुकार करने लगे। शोर सुनकर घर के अंदर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतार कर सीएचसी औरास ले गए। यहां डॉक्...