जौनपुर, अगस्त 19 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घाटमपुर गांव में मंगलवार की शाम किशोरी ने साड़ी के फंदे के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार घाटमपुर गांव निवासी शिवनाथ बिंद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम उनकी 16 वर्षीय पुत्री ने घर के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही...