इटावा औरैया, मई 8 -- इकदिल। कस्बा स्थित साईं बिहार कॉलोनी में गुरुवार शाम एक किशोरी ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव नेपलापुर निवासी राजू कुमार साईं बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह कस्बा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी रिया घर में अकेली थी। किसी बात से परेशान होकर उसने कमरे में रखी कुर्सी के सहारे छत में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय उसका छोटा भाई आर्यन बाहर साइकिल चला रहा था, जबकि माता-पिता दुकान पर मौजूद थे। कुछ देर बाद जब आर्यन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.