नोएडा, अप्रैल 12 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने रविवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। ई-रिक्शा चलाकर घर पहुंचे भाई को इसकी जानकारी हुई। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। तनाव के कारण छात्रा के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया निवासी परिवार गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रहता है। परिवार में दंपति के अलावा उनके दो बच्चे हैं। दंपति अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। जबकि, बड़ा बेटा ई-रिक्शा चलाता है। घर पर 16 वर्षीय बेटी रहती है। रविवार सुबह किशोरी के माता-पिता ड्यूटी करने चले गए और भाई ई-रिक्शा लेकर चला गया। कुछ घंटे बाद जब भाई घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की खोलकर देखा तो उसकी बहने पंखे के सहार...