बाराबंकी, जनवरी 22 -- फतेहपुर। युवक द्वारा किशोरी पर जबरन बात करने का दबाव बनाने पर किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। परिवारीजन को जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बहन को गांव का ही युवक अनूप उसे बात करने के लिए दबाव बनाकर परेशान करता था। जब किशोरी ने बात करने से मना किया तो विद्यालय जाते समय विपक्षी युवक ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की और डराया तथा धमकाते हुए कहा कि अगर मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हें बदनाम कर देगें। आरोप है कि भय और प्रताड़ना के चलते किशोरी ने बीते रविवार को जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.