भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। 17 साल की बेटी को भगाने का आरोप मां, बेटे एवं एक अन्य व्यक्ति पर लगाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में महिला ने कहा कि पति एवं बेटा रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वह घर पर बेटी के साथ रहती हैं। जौनपुर जिले के कमासिन, मीरगंज निवासी अखिलेश और उसकी मां उर्मिला देवी तथा आदित्य नारायण ने मिलकर गत माह में बेटी को बहला फुसला कर घर छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.