कानपुर, जून 25 -- झींझक,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगा ली। इस पर परिजनों ने आनन फानन में किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और उसे सीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस जांच कार्यवाही में जुट गई। थाना मंगलपुर क्षेत्र के ठेनामऊ गांव निवासी नरेश गौर की 17 वर्षीय पुत्री सोनम ने संदिग्ध कारणों के चलते गले मे धोती का फन्दा बनाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। घर में मौजूद परिजनों को जानकारी लगते ही किशोरी को फंदे के नीचे उतारा और भाई विशाल आनन फानन सीएचसी झींझक ले गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजीव कुमार ने देखते ही किशोरी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ...