शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बुधवार सुबह यह कदम उठाया। खून बहता देख परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल किशोरी की हालत में सुधार है। कोतवालने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों व किशोरी ने बताया कि उसने स्वयं ही यह कदम उठाया। वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि बालिका ने स्वयँ गला रेतने की कोशिश की है, मामले की जांच पुलिस कर रही है। यह भी पढ़ें- पिता के डांटने पर बेटी ने निगला जहर, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...