सिमडेगा, जुलाई 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित कोंमेजरा घटतरी गांव में मंगलवार की शाम एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया गया कि गांव निवासी रविंद्र बड़ाईक की पुत्री संध्या कुमारी ने घर से कुछ ही दूर स्थित जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.