बिहारशरीफ, मई 22 -- आरोपितों पर एफआईआर में खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

घटना का विवरण सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगार हाट मोहल्ले में बुधवार की रात किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शिशुपाल कुमार उर्फ मुरारी कुमार की 17 वर्षीया पत्नी तन्नु कुमारी थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पिता, सौतेली मां रुन्नी देवी व एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में इनके खिलाफ किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कार्रवाई थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि किशोरी की एक युवक से जान-पहचान थी। उससे बातचीत करती थी। पिता और सौतेली मां इसका विरोध करते थे। उसे लगातार इस बात का ताना देते थे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थ...