दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना अन्तर्गत तालपहाड़ी गांव में गुरुवार की शाम मां से कहासुनी होने के बाद नाराज 15 वर्षीय किशोरी सरिता कुमारी ने कीटनाशक दवाई खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गुमला में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्यामौत की जानकारी शुक्रवार को सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पिता के अनुरोध पर नगर थाना की पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पिता बुधन देहरी ने बताया कि शाम को किसी बात पर पत्नी व बेटी में बहस हो गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मां ने अपनी बेटी को डांटा और फटकारा भी। उसने दो...