गढ़वा, नवम्बर 24 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी राममिलन प्रजापति की पुत्री 16 वर्षीया रूपा कुमारी ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रूपा ने बताया कि उसे अपने छोटे भाई के साथ आपसी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.