बरेली, जनवरी 4 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव रसूला चौधरी में किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया ।आत्महत्या का कारण बताने से परिजन बच रहे हैं। शनिवार रात में गांव रसूला चौधरी निवासी नेत्रपाल की 17 वर्षीय बेटी आरती घर में अकेली थी। परिजन मोहल्ले में किसी कार्यक्रम में गए थे। चाचा महेंद्रपाल ने बताया घर लौटे तो आरती के शरीर से आग की लपटें निकल रही थीं। किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाई गई। उसको तुरंत बरेली के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन आत्महत्या का कारण बताने से कतरा रहे हैं। गांव के लोग दबी जुवान में प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.