मैनपुरी, मार्च 24 -- बेवर, थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका लाली पुत्री नौरतन सिंह ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार शाम 5 बजे किशोरी के माता-पिता खेत पर काम करने चले गए। वहीं छोटा भाई भैंसों को चारा करने चला गया। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते कमरा के अंदर दुपट्टे का फांसी का फंदा बनाकर मृतका झूल गई। थोड़ी देर बाद जब छोटा भाई लौट कर आया तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांकने पर उसने अपनी 15 वर्षीय बहन लाली को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद मृतका के छोटे भाई की चीख निकल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी द्वारा फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस...