मुरादाबाद, जुलाई 5 -- मझोला थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी समीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को टीचर्स कालोनी निवासी समीर बीती 16 जून को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान धारा 70(2) सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं हैं। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...