लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के एक गांव में भाई ने अपनी बहन को घर से 1 लाख से अधिक नकदी लेकर गांव के युवक के साथ चले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपहर्ता के भाई ने बताया कि उसकी बहन घर पर सोई हुई थी। वह शाम को खेत पर पानी चलाने गया था। मौका पाकर बहन ने घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए की नकदी लेकर गांव के युवक के साथ चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपहर्ता के सकुशल बरामद के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...