बरेली, जून 5 -- मीरगंज। गांव की किशोरी को बहेड़ी का युवक ले गया। किशोरी घर में रखी छह तोला चांदी की जेवरी, एक तोला सोने की चेन एवं दस हजार रुपए भी ले गई। घटना तीन जून की है। पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मनोज, रजनगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...