किशोरी नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 16 वर्षीय बेटी दो अगस्त को दोपहर तीन बजे उसकी पत्नी और बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे गए करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर चली गई। आरोप है कि उसकी बेटी को नवाबगंज थाना क्षेत्र के बादू का पुरवा बरियावां गांव निवासी युवक भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.