गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गोरखनाथ क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी के होटल और स्पा सेंटर में दुष्कर्म प्रकरण में अब मानव तस्करी का गंभीर एंगल सामने आया है। पीड़िता ने न्यायालय में दिए बयान में खुलासा किया है कि उसे नौसढ़ के एक होटल में बेचने की तैयारी चल रही थी और वहां उसके सौदे को लेकर बातचीत भी हो रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी पांच जनवरी को घर से निकली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए एक युवक के बुलावे पर शहर के एक होटल पहुंची, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसे एक होटल से दूसरे होटल और फिर अलग-अलग स्पा सेंटरों में रखा गया। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटर से उसे बेतियाहाता इलाके में लाया गया, जहां आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.