उन्नाव, फरवरी 4 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मंगलवार काम से कुरसठ कस्बा गई थी। इसी बीच घर पर पंद्रह साल की नाबालिक पोती थी, जोकि मौका पाकर छोटी बहू के सोने चांदी के आभूषण और बैंक की पास बुक लेकर निकल गई। जानकारी होने पर उसने पीछा किया, तो कुरसठ नंगाखेड़ा संपर्क मार्ग पर पहले से खड़ी सीएनजी गाड़ी में बैठ कर किसी के साथ चली गई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.