वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। डीएम सत्येंद्र कुमार ने किशोरियों से एचपीवी (ह्यूमन पेपोलोमा वायरस) का टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ये टीका लगवाना जरूरी है। सभी सीएससी, पीएससी पर निर्धारित आयु वर्ग (14 से 15 वर्ष) की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। सम्पूर्ण विश्व के 100 से अधिक राष्ट्रों में इस टीके का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए विशेष सत्र सोमवार से शनिवार सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चल रहे हैं। टीका लगवाने के लिए बेटी का आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज तथा संबंधित का मोबाइल फोन (ओटीपी उपलब्ध कराने हेतु) साथ मे ले जाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...