प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- पिछले दिनों रायबरेली में मां पर बेचने का आरोप लगाने वाली 15 वर्ष की किशोरी को रविवार को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। मानिकपुर के शाहाबाद निवासी किशोरी बार बार अपनी मौसी के घर रायबरेली चली जाती थी। वह अपने माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने रविवार को किशोरी को बरामद किया तो वह माता पिता के साथ जाने से इनकार करने लगी। इस पर एसओ नरेंद्र सिंह ने चाईल्ड हेल्पलाईन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की रीना यादव, माधुरी मौर्या थाने पहुंचीं। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.