किशोरी घर से दोबारा लापता, पिता ने युवक पर कराया केस
मुरादाबाद, मई 15 -- सिविल लाइंस थाना के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 17 वर्षीय बेटी को दो माह पूर्व आंबेडकर कालोनी निवासी कृष्णा यादव नाम का युवक बहलाफुसला कर भगा ले गया था। शिकायत करने पर पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 मई को दोपहर करीब 1 बजे उसकी बेटी घर से गायब हो गई। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी कृष्णा यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.