बांदा, जून 2 -- नरैनी। किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नही चला। पीड़ित ने दो लोगो पर बहला फुसला कर लिवा जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 30 मई की शाम घर के बाहर बैठी थी। तभी नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव निवासी शिवराम अहिरवार पुत्र बाबादीन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।आशंका है कि उसका साथी कैलाश अहिरवार पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम सपौहा पहाड़ी थाना खजुराहो मध्य प्रदेश ने सहयोग किया है पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...