लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- लापता किशोरी के पिता ने आरोपी युवक समेत नौ लोगों के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर के गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि मंगलवार रात उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि लड़की घर से 30,000 रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण के साथ ही पिता के फोन से 11,200 रुपये किसी अन्य के अकाउंट में आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। चौकी इंचार्ज आदित्य मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लड़की को तलाश किया जा रहा है। उधर मोहनपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की शाम अपनी 13 वर्षीय बेटी को किसी बात को लेकर डांट डपट कर चांटा मार दिया। जिससे बेटी नाराज होकर घर से बिना बताए कही चली गई। परिजनों ने नाते रिस्तेदारों के यहां काफी तलाश किया। लेकिन उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.