कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 13 अप्रैल की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। वह अपनी बहन के साथ अलग कमरे में सो रही थी, लेकिन सुबह वह नहीं थी। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही राज पटेल पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी राज पटेल से फोन पर लगातार बातचीत करती थी। कई बार उसको डांटा भी गया। इससे वह परिजनों से नाराज रहती थी। बताया कि राज पटेल चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। गांव के ही अपने साथी प्रदीप पटेल के माध्यम से उसने किशोरी को गायब करवा दिया है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण के आरोप में पिता-पुत्र पर केस किशोरी अपने साथ नकदी व अन्य कीमती सामान भी ले गई है। पुलिस ने राज पटेल व प्रदीप पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...