देवरिया, अप्रैल 3 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में अपहरण की शिकार किशोरी शुक्रवार को खुद ही कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नम्बर दो गांव निवासी एक युवक पड़ोस के वार्ड की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने 29 मार्च को कोतवाली सलेमपुर में आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी और सर्विलांस व रिश्तेदारों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को किशोरी स्वयं थाने पहुंच गई। उसने कहा कि पुलिस उसे तलाश कर रही थी, इसलिए वह खुद आ गई।वहीं मामले में नामजद आरोपी बईसतवाह सेराज अहमद पुत्र मुनीर अह...