सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने काम दिलाने का झांसा देकर एक किशोरी को 1.20 लाख रूपये में बेचने वाले मानव तस्करी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला तस्करों को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि इस संगठित गिरोह के चार आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता की मां की तहरीर पर छह मार्च को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पाड़र गांव निवासी बिंदू नामक महिला उसकी नाबालिग पुत्री को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, बिहार और हैदराबाद से अपहृताएं छुड़ाई मामले की गंभीरता को देखते ह...