उरई, मार्च 16 -- जालौन। किशोरी को सही से स्कूटी चलाने से रोकने के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी इश्तियाक ने पुलिस को बताया कि उनकी नातिन घर के बाहर मैदान में स्कूटी चला रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही महिला आकर उसे स्कूटी चलाने से रोकने लगी। जब कारण पूछा तो महिलाओं के बीच विवाद व मारपीट हो गई। उल्टा अफसर जहां ने उनके भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अनीस, अमन, अनस और शाहरूख उनके घर आ धमके और परिवार के लोगों के साथ विवाद करते हुए गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर चारों ने मिलकर लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जिसमें उन्हें और उनकी नातिन, आसिया व निदा निदा को चोटें आई हैं। पिटाई के बाद चारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.